अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा विकासखंड समनापुर के द्वारा धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्म अष्टमी का त्योहार

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड समनापुर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा विकासखंड समनापुर के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व मटकी फोड़ कार्यक्रम , रैली एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन – अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके पश्चात दौला यादव के घर के पास से शनि मंदिर तक सामूहिक रैली का आयोजन किया गया , जिसमें अहीर नृत्य व साज – बाज के साथ रैली निकाला गया । इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़ का भाग लिया गया और जोरों से अहिरी गीत पर नृत्य का प्रदर्शन किया गया । इस दौरान अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला डिंडोरी के जिला अध्यक्ष रोहित यादव , अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा विकासखंड समनापुर ब्लॉक अध्यक्ष भारत यादव , डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष , जिला कार्यकारिणी के सदस्य , ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य व क्षेत्रीय स्वजाति बंधु उपस्थित रहे ।