सीधी जिले के बुजुर्ग को देख राहुल गांधी ने रोका काफिला,94 साल के करुणा मिश्रा ने कहा कि मुझे भी बिहार के बोट अधिकार यात्रा में चलना है

आज रविवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में शुरू हो रही वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली में अपने आवास से रवाना हो रहे थे।
राहुल जैसे ही घर से बाहर काफिले के साथ रवाना हुए। उन्हें हाथ में तिरंगा लिए एक बुजुर्ग दिखाई दिए। राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी रोकी और उन्हें बुलाकर करीब एक मिनट तक चर्चा की।
जानिए कौन हैं वो बुजुर्ग जिनके लिए राहुल ने काफिला रोका
सीधी जिले में चुरहट के रहने वाले करीब 94 वर्षीय करुणा मिश्रा इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के परिवार से जुड़े रहे हैं। वे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को अपना समधी कहते हैं।
अब जानिए राहुल गांधी से क्या बात हुई
राहुल गांधी से हुई मुलाकात को लेकर करुणा मिश्रा ने कहा: हमारी राहुल गांधी से बहुत पुराना रिश्ता है। भारतीय नवयुवक ने हिन्दुस्तान में ऐसी यात्रा की। जो गांधी जी के बाद अद्वितीय थी। अभी बिहार की यात्रा के संबंध में चर्चा हुई है।
राहुल गांधी ने कहा हम आपके बिहार आने की व्यवस्था कराते हैं। अपना मोबाइल नंबर नोट करा दीजिए। राहुल जी ने यहां (दिल्ली) में ठहरने की व्यवस्था कराने के लिए भी पूछा। तो मैंने कहा मैं ठहरूंगा नहीं सीधे बिहार आऊंगा।
राहुल गांधी के साथ कर चुके पदयात्रा,
तीन साल पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ करूणा मिश्रा ने पदयात्रा की थी। करुणा मिश्रा उज्जैन से श्रीनगर तक भारत जोडो यात्रा में पदयात्रा करके पहुंचे थे।