रीवा जिले के गोर्गी गांव के मजार में तोड़फोड़, धार्मिक झंडा फहराया,मुस्लिम समाज की बड़ी संख्या में लोग हुए इकट्ठा,किए आरोपियों को पकड़ने की मांग, पुलिस ने चार लोगों से अभी कर रही पूछताछ,चार लोगों को न्यायालय में किया पेश

मजार में तोड़फोड़, धार्मिक झंडा फहराने का मामलाः रीवा में चार लोगों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया; चार लोगों से चल रही पूछताछ,
रीवा जिले के गोर्गी गांव में शुक्रवार की रात कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़कर धार्मिक झंडा लगा दिया गया। पुलिस ने रविवार को पूरे मामले में सुनील चौरसिया सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जबकि अन्य चार संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
शनिवार को जब मुस्लिम समाज को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण कार्य शुरू किया।
फिलहाल मौके पर सब शांति है, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
पूरा मामला रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोर्गी गांव का है, जहां पर मुस्लिम समाज के आस्था के प्रतीक गाजी मियां की मजार है, जो हजारों साल पुरानी बताई जा रही है। शुक्रवार की दोपहर यहां पर जब लोग जुमे की नमाज पढ़कर गए तो सब कुछ ठीक था। लेकिन रात में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मजार को क्षतिग्रस्त कर उसमें धार्मिक झंडा लगा दिया गया।
शनिवार को जब इसकी जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ डीएसपी और एसडीएम भी पहुंच गए।
घटना से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों को प्रशासन ने समझाइश देते हुए क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण कराया। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है, बताया जा रहा है कि यह मजार हजारों साल पुरानी है और इससे लोगों की काफी आस्था जुड़ी हुई है, और लोग यहां पर आते रहते है।
फिलहाल पुलिस ने मुस्लिम समाज की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही हैं। मुफ्ती मोहम्मद मुबारक अजहरी, शहर काजी ने पुलिस पर भरोसा जताया है और लोगों से शांति बरतने की अपील की है।
डीएसपी हिमाली पाठक ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। सभी समाज भी शांति व्यवस्था बनाने के लिए अपील कर रहे हैं।