ग्राम पंचायत पटेहरा कोठार में संपन्न हुई ग्राम सभा, गंभीर मुद्दों पर हुई चर्चा

सीधी मध्यप्रदेश। जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेहरा कोठार में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से सरपंच हरीनारायण मिश्रा, कोटेदार संदीप सिंह, चौकीदार, ग्राम पंचायत के बुजुर्ग रामनारायण मिश्रा, श्याम लाल द्विवेदी, रमेश सिंह, शिवनाथ सिंह, गंगा सिंह, राजीव मिश्रा, अरविंद परौहा, धर्मेंद्र सिंह, वेद प्रकाश सिंह, शिवमोहन सिंह, दानबहादुर सिंह, राम सिंह, बाबूलाल मिश्रा सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक की कार्यवाही में ग्राम पंचायत सचिव सतेंद्र पांडेय की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर पंचायत से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई और आवश्यक कार्यवाहियों पर सहमति बनी। बैठक की सम्पूर्ण कार्यवाही वीडियो ग्राफी के साथ दर्ज की गई।