मखदुमपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मखदुमपुर (जहानाबाद ) नगर पंचायत मखदुमपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, यहां बता दें कि मखदुमपुर प्रखंड के अंतर्गत इंदरपुर गांव के महादलित टोला में झंडों तोलन किया गया वहीं मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के धरनई गांव में डॉ, भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय प्रांगण परिसर में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया, इस अवसर पर मखदुमपुर के माननीय विधायक सतीश दास, वहीं राजद नेत्री व कलानौर पंचायत की पुर्व मुखिया अनीता देवी, एसी एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ, अरविंद चौधरी वहीं राजद के प्रखंड अध्यक्ष राज प्रेम यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली, इस दौरान राजद नेत्री अनीता देवी ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि आज का दिन हमारे गौरवशाली इतिहास को दोहराने का दिन है, जहां हमारे देश के आजादी के दिवानो ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही अंग्रेजों को मार भगाया और वे खुद भारत माता को आजाद कर देश के खातिर शहीद हो गए, एसे वीर सपूतों को स्वतंत्रता दिवस पर श्रद्धांजलि दी और देश के युवाओं में राष्ट्र के प्रति श्रद्धा प्रेम बनाए रखने की बात कही,
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार