माड़ा — मेधावी छात्रों को लैपटॉप और मोबाइल देकर किया सम्मानित

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभाओं को दिया प्रोत्साहन, शिक्षा को बताया भविष्य की कुंजी

0 2,235

 

सिंगरौली,माड़ा।

शिक्षा को बढ़ावा देने और क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने इस वर्ष भी 10वीं एवं 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

आयोजित कार्यक्रम में रणधीर सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और मोबाइल भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा—
“शिक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। जब हम अपने होनहार बच्चों को प्रोत्साहन देते हैं, तो न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे जीवन में और ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित होते हैं।”

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने रणधीर सिंह के इस प्रयास को सराहते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल बताया!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment