जिला चिकित्सालय को मौत का कुआं न बनाएं जिला प्रशासन : संजय सोनी

0 192

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा पूर्व जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजय सोनी ने बताया कि

दिनांक 12 Aug 2025 को शाम को करीब 6:00 बजे मेरे व्हाट्सएप में जिला अस्पताल की लाइट खराब होने की दुर्दशा का वीडियो आया और कुछ मरीजों ने फोन पर बताया कि आज जिला अस्पताल में 

लाइट लगभग 2:00 बजे दोपहर से नहीं है और जिला अस्पताल के मातृत्व अस्पताल की कई माताएं बहने लगभग 100 से ज्यादा मरीज और उनके परिवार अस्पताल से अपना बिस्तर छोड़कर गेट के बाहर हाहाकार मचाते हुए नजर आए और बाहर निकलकर रोड में घूमने लगे और कुछ माताएं बहने जो गर्भवती थी वह भी अस्पताल बिल्डिंग से बाहर गर्मी और मच्छरों से परेशान होकर और तकलीफ से बिलखती कहारती रही तकलीफ में रही पसीने से लटपत थी और तब दुर्दशा देखकर संजय सोनी जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर पत्रकार AP शर्मा और उनके साथी गण भी वाइड ले रहे थे घटना की तब संजय सोनी ने वहां पर संबंधित व्यक्तियों से बात किया और भाजपा जिला अध्यक्ष जी से भी बात किया इसके उपरांत कुछ देर बाद लाइट जिला अस्पताल में आई 

श्री संजय सोनी ने अभी बताया कि जब हमारी सरकार जिला अस्पताल में लाइट के अतिरिक्त सुविधा के रूप में डीजल जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराई है तो जिला प्रशासन इतनी बड़ी लापरवाही कैसे बरत सकता है यदि किसी कारण बस लाइट या पावर फेल होता है तो तत्काल जनरेटर क्यों चालू नहीं किया गया और यदि जनरेटर खराब था तो उसकी पूर्व व्यवस्था क्यों नहीं किया गया और अस्पताल में लाइट 24 घंटे होने चाहिए क्योंकि मरीजों के लिए फंखे और अन्य उपकरण पावर से ही संभव है और मच्छरों की भरमार है उनके काटने से मलेरिया या अन्य बीमारी हो सकती है श्री सोनी ने बताया है कि पावर की वजह से यदि किसी मरीज की मृत्यु हो जाती है या कोई अन्य दुर्घटना होती है या यदि किसी माता बहन भाई बच्चे का सहारा छिन जाता है तो इसका सम्पूर्ण जिम्मेदार कौन होगा ? उसकी आर्थिक शारीरिक मानसिक मदद कौन करेगा ? क्या संबंधित अधिकारी या विभाग मदद करेगा ? या कौन मदद करेगा ? जहां तक मैं मानता हूं कि यदि संबंधित प्रशासन ओ अधिकारी की वजह से किसी की जान जाती है या उसका या उस क्षेत्र में किसी का नुकसान होता है तो उसका पूरा प्रतिपूर्ति संबंधित प्रशासन या अधिकारी को करना चाहिए श्री संजय सोनी ने अभी बताया कि इस विषय पर माननीय कलेक्टर महोदय को संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए के

साथ ही श्री संजय सोनी ने यह भी बताया कि मैं दोपहर में भी अस्पताल गया था कुछ मरीजों से मिलने तो कई वार्डों में पूरी लाइट नहीं जल रही थी अस्पताल की दुर्दशा काफी जर्जर बनी हुई है साथ ही संजय सोनी ने पेपर के माध्यम से सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कलेक्टर महोदय से आग्रह किया है कि अस्पताल की जर्जरता को दूर करते हुए गुणवत्ता पर पूर्णत ; ध्यान दिया जाए जिससे मरीज को कोई भी असुविधा न हो और इस प्रकार से अस्पताल में यदि असुविधा होती रही तो संजय सोनी इस पर बड़ा कदम उठाने के लिए भी मजबूर होंगे और जनता के साथ जिला अस्पताल में हड़ताल पर भी बैठ सकते हैं या की कोई घटना घटने पर संबंधित लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में भी जाया जाएगा l

                          

                                           संजय सोनी 

                      पूर्व जिला महामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा सीधी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment