सुमंगल साइकिल दिवस पर कलेक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय

0 257

सीधी 12 अगस्त 2025

 रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य से संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार को स्वैच्छिक रूप से साइकिल से कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है। कमिश्नर की अपील के परिपालन में सीधी जिले में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुमंगल साइकिल दिवस मनाते हुए कार्यालय जाने के लिए साइकिल और अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग किया।

सुमंगल साइकिल दिवस पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी साइकिल से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जिले के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय जाने के लिए साइकिल और ई रिक्शा का उपयोग किया। साथ ही उपखण्ड स्तर पर भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सहभागिता की,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment