सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका 

0 818

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

मंडला में महाराजपुर थाना क्षेत्र के मोहनटोला से सनसनी खेद मामला सामने आया है, यहां पर सड़क के किनारे खाई में झाड़ियों के बीच लिपटा हुआ युवती का शव मिला है, जो कि पूरी तरह से झाड़ियों में फंसा हुआ था, युवती की उम्र महज 18 से 20 वर्ष के लगभग है, शव को देखने के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई l

युवती की हत्या की आशंका से पूरे क्षेत्र में सनसनी छाई हुई है, फिर लोगों के द्वारा पुलिस को सूचित किया गया, मौके पर पहुंचे मंडला SP और महाराजपुर पुलिस ने शव को खाई से निकालने की कार्यवाही शुरु कर दी, और मर्ग कायम करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l

युवती की हत्या की आशंका बताई जा रही है इसलिए पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है ताकि इस पूरे घटनाक्रम के तह तक पहुंचे सके l

अभी तक इस युवती का पता नहीं चल पाया कि ये कौन है और कहां की रहने वाली है l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment