पथरौला पुलिस की बड़ी सफलता – 2 तस्कर गिरफ्तार, 67 हजार के गांजा और बाइक जप्त,

सीधी। थाना मड़वास अंतर्गत पथरौला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 किलो 56 ग्राम गांजा (कीमत ₹17,000/-) और एक मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000/-) जप्त की गई है। कुल जप्ती का मूल्य ₹67,000/- आंका गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी मड़वास उप निरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी पथरौला उप निरीक्षक प्रीति वर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की।
दिनांक 11 अगस्त 2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर रेड कर अमर तिवारी (19) और चंदन यादव (22), दोनों निवासी खैरी, थाना कुसमी, को पकड़ा गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की गई।
इस सराहनीय कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि. प्रीति वर्मा, सउनि बी.पी. वर्मा, प्रआर रामचंद्र दीवान, शिवा द्विवेदी, आरक्षक दिवाकर सिंह, गेंदेलाल और चालक प्रआर सुंदरलाल गुप्ता का विशेष योगदान रहा।