सरकार का स्वच्छता अभियान फेल, गंदगी और कचरे के बोझ तले दबकर दम तोड़ दिया स्वच्छता अभियान,

0 345

‏

                                                                               (रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

जहां एक ओर सरकार हर जगह और हर गांव में स्वच्छता अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर मंडला जिले की विकासखंड मोहगांव में स्वच्छता अभियान अपना दम तोड़ चुका है l 

स्वच्छता अभियान महज एक दिखावे के अलावा कुछ भी नहीं है l यहां पर स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों पर ही सीमित रह गया है l

विकासखंड मुख्यालय मोहगांव से लेकर गांव गांव तक गंदगी एवं कचरे का अंबार लगा हुआ है l यहां पर जगह जगह पर कचरे के ढेर नजर आते हैं, और जगह जगह पर खुली नालियां ऐसे ही पड़ी रहती हैं, जिससे आम जनता और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l

मोहगांव निवासी अर्पित अग्रवाल, और दिनेश यादव ने ग्रामीणों और आम जनता के साथ मिलकर कई बार शिकायत की लेकिन कहीं से कुछ भी आश्वासन नहीं मिला और जिम्मेदार लोग चुप होकर अपने घरों में बैठे हैं, और शासन, प्रशासन कोई साथ नहीं दे रहा है l 

मोहगांव वासियों ने कलेक्टर महोदय से अपील की है कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहगांव की जनता जन आंदोलन के साथ सड़क पर उतर जाएगी l 

और लोगों ने ये भी मांग की है कि स्वच्छता मिशन के तहत पूर्व में किए गए कार्यों और वर्तमान में किए जा रहे सभी प्रकार के कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और अनियमितता पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाए l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment