SDM नैनपुर ने सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास सालीवाड़ा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं से लिया जायजा 

0 164

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को नैनपुर SDM आशुतोष एम ठाकुर ने सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास पहुंचकर छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। हॉस्टल की छात्राओं से मुलाकात करते हुए यहाँ की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व के पूर्व ही SDM को रक्षासूत्र बांधकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर उपस्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीवाड़ा की प्राचार्य श्रीमति कौशल्या नेटी, शरणागत, प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमति धनेश्वरी कुड़ापे समेत छात्रावास स्टाॅफ उपस्थित रहा l

SDM ठाकुर ने दूरस्थ वनांचलों से आकर निवासरत छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेह का पर्व है। आप यहाँ अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन आपके साथ है। इसके साथ ही SDM ने रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी । आप सभी अपने कैरियर में ऊंचाइयों को छुएं और अपने साथ माता-पिता, गुरुजनों और अपने जिले का नाम रोशन करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment