9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर मनाया गया ऐतिहासिक उत्सव जगह जगह हुआ संस्कृति का कार्यक्रम

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडौरी जिले में जगह जगह पर आज विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है,
ग्राम पंचायत सागर टोला में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन एक ऐतिहासिक और यादगार उत्सव के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, एकता और गौरव का प्रतीक बन गया।
ग्राम के हर चौराहे पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। ढोल-मांतर की थाप और पारंपरिक गीतों की धुन पर आदिवासी युवाओं और महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। स्थानीय कलाकारों द्वारा और मनमोहक प्रस्तुति किया गया
करंजिया ब्लॉक में आयोजित जन संबोधन कार्यक्रम में सरपंच अमरसिंह ने और अन्य वरिष्ठ जनों ने सभी को संबोधित किया। सरपंच ने आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और उनकी अद्वितीय जीवनशैली पर प्रकाश डाला और ग्राम के विकास और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ग्राम के समस्त मातृशक्ति पितृशक्ति सगासमाज शामिल रहे इन सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और आदिवासी समाज के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।
कार्यक्रम में सभी ने आदिवासी समाज की एकता और गौरव को बनाए रखने और उनके विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। यह आयोजन आदिवासी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और उनकी संस्कृति और विरासत को सुरक्षित रखने के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।