ओबी कंपनी चेन्नईराधा पर प्रधान ने भेदभाव का लगाया आरोप

बीना/सोनभद्र – एनसीएल प्रोजेक्ट में ओबी हटाने का काम कर रही चेन्नई राधा इंजीनियरिंग कंपनी पर ग्राम बांसी के प्रधान प्रतिनिधि ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान प्रतिनिधि ने शनिवार को बताया कि कंपनी विस्थापितों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है।
उन्होंने कहा कि एनसीएल, ओबी प्रबंधक और थाना शक्तिनगर प्रभारी के बीच सहमति बनी थी कि परियोजना से विस्थापित लोगों को नौकरियों में वरीयता दी जाएगी। लेकिन ओबी कंपनी के अधिकारी चालकों का ट्रायल लेकर उन्हें फेल कर देते हैं और बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।
प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि ये चालक पहले अनेक कंपनियों में काम कर चुके हैं। उनका आरोप है कि फेल करने की प्रक्रिया मनमाने तरीके से की जा रही है और ज्यादातर विस्थापित लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।
इस मामले में जब ओबी कंपनी से बात करने का प्रयास किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। प्रधान ने कहा कि उन्होंने इस बारे में एनसीएल के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण कंपनी के काम में व्यवधान डालेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी सारी जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधन की होगी।