भारी बारिश में भी किसानों की जद्दोजहद, घंटों कतार में खड़े रहे अन्नदाता

0 384

 

सीधी ज़िले के सिहावल क्षेत्र के अमिलिया में किसानों को भारी बारिश और भीगते कपड़ों के बीच भी खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। किसानों का कहना है कि यह स्थिति सिर्फ़ सीधी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में अन्नदाता इसी तरह परेशान हैं।

जब शिवराज सिंह चौहान केंद्र में कृषि मंत्री बने थे, तब किसानों को उम्मीद थी कि भाजपा सरकार अपने वादे पूरे करेगी, लेकिन डेढ़ साल बाद भी हालात नहीं बदले। किसानों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने हक़ के लिए बारिश और धूप में खड़ा न होना पड़े।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment