पीएम मोदी-पुतिन फोन वार्ता: यूक्रेन संकट, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा, पुतिन को भारत आने का न्योता

0 333

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को विस्तृत फोन वार्ता हुई। बातचीत में यूक्रेन जंग, द्विपक्षीय एजेंडा और रणनीतिक साझेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुतिन ने यूक्रेन मुद्दे पर ताज़ा घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके लिए उन्होंने रूसी राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।

 

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस साल के अंत में भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment