3 दिनों की मेहनत के बाद पुलिस के हाथ लगा युवक का शव :–

0 282

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

जिला मंडला के मोहगांव जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम गिठार का युवक तीन दिनों पहले मोहगांव से घुघरी मार्ग पर पड़ने वाली बुड़नेर नदी के पुल से नशे की हालत में छलांग लगा कर मौत को गले से लगा लिया, गिठार निवासी बोधू साहू का शव- ग्राम खडदेवरा में नदी के घाट पर मिला, बोधू साहू का शव बरामद करने के लिए मोहगांव पुलिस को काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा, और एसडीआरएफ टीम लगातार तलाश में लगी हुई थी, पुलिस के अथक प्रयास के बाद बोधू साहू का शव पुलिस ने बरामद किया और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l मोहगांव थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाप, और ग्रामवासी घटनास्थल पर मौजूद थे l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment