सिंगरौली में पंचायत उन्नति सूचकांक PAI 1.0 का विमोचन, टॉप 20 पंचायतों को किया गया सम्मानित

0 2,302

 


सिंगरौली, 7 अगस्त 2025 / जिला पंचायत सभागार में आज पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) का जिला स्तरीय विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की टॉप 20 चयनित पंचायतों को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि से सम्मानित किया गया।

मुख्य खबर:
भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के प्रदर्शन पर आधारित जिले की पंचायतों का मूल्यांकन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश मौजूद रहे।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा PAI 1.0 की प्रक्रिया, इसके ऑनलाइन पोर्टल पर अद्यतन करने की विधि, तथा PAI 2.0 के अंतर्गत आगामी वित्तीय वर्ष में A व A+ श्रेणी में स्थान प्राप्त करने की दिशा में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शीर्ष 10 ग्राम पंचायतों को क्रमशः ₹11,000, ₹7,100, ₹5,100 व ₹2,100 की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अगली 10 पंचायतों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह, श्रीमती सविता प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र द्विवेदी, विषय विशेषज्ञ त्रिलोचन सिंह (SIRD जबलपुर), अवनीश पाठक (DPM, RGSA), अशोक सिंह (पिरामल फाउंडेशन), विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment