तिरंगा यात्रा की मंडल बैठक संपन्न*प्रत्येक बूथ पर निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा* सुधीर दत्त तिवारी


रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी की रिपोर्ट,
युद्धवीरों, शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित,
डिंडोरी भारतीय जनता पार्टी मंडल अमरपुर की तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका दिवस के आयोजन के लिए मंडल की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर तिलक वंदन माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई बैठक को मंडल के प्रभारी जिला संगठन के मीडिया प्रभारी एवं मुख्य वक्ता सुधीर दत तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। देश एवं समूचे विश्व ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं निडर नेतृत्व को देखा है जिसमें भारतीय सेना ने पराक्रम दिखाते हुए अपने शौर्य का परचम लहराया। इसलिए इस बार की तिरंगा यात्रा हमें दोगुने उत्साह के साथ आयोजित करनी है। इसके साथ ही स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व देश के विभाजन की त्रासदी को आज की पीढ़ी को बताने के लिए विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। श्री तिवारी ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुडे स्मारकों, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से रानी रामगढ़ में स्थित रानी अवंती बाई स्मारक में स्वच्छता अभियान चलाकर एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधारोपण भी किया जाए युद्धवीरों, शहीद पुलिसकर्मियों के निवास पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। यह अच्छी बात है कि मंडल में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, मनाया जावेगा 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर पितृपुरूष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव ने मंडल का व्रत रखते हुए बूथ अध्यक्ष महामंत्रियो का परिचय कराते हुए संगठन संबंधित कई बातों को बताया उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा अमरपुर मंडल में ग्राम बुदरुखी के बजरंगगढ़ से होते हुए नादा पहुंचेगी जहां स्वागत सत्कार स्वल्पहार होगा तत्पश्चात तिरंगा यात्राअमरपुर के लिए प्रस्थान करेगी तिरंगा यात्रा हमारी हर बुथ पर पहुंच जावे तिरंगा यात्रा मै प्रत्येक मतदान केंद्र से कम से कम 10 मोटरसाइकिल अनिवार्य रूप से हो जिससे हमारे कार्यक्रम की शोभा बड़े मंडल अध्यक्ष नामदेव ने कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हमारे क्षेत्र के लाडले विधायक सम्माननीय ओमप्रकाश धुर्वे जी लाडली बहनों से 14 अगस्त को सांकेतिक राखी बंधवाएंगे एवं बहनों को उपहार भी देंगे इसकी चिंता महिला मोर्चा को करना है कि कार्यक्रम का क्रियान्वयन अच्छी तरह से सफल हो सके इसके लिए उन्होंने बूथ अध्यक्ष महामंत्री से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आग्रह किया साथ ही संगठन संबंधित जानकारियां दी एवं प्रत्येक बूथ में महीने के अंतिम रविवार को बूथ की बैठक अनिवार्य रूप से करना है बैठक के बाद हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ मै देखना है मन की बात कार्यक्रम को संगठन ऐप में डाउनलोड करने को कहा गया श्री नामदेव ने कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं को जो कार्य की जिम्मेदारी दी जाती है बह कार्यक्रम को हम पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ में करना है भारतीय जनता पार्टी के अमरपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हारुण खान ने संगठन संबंधित जानकारियां देते हुए अनेक उदाहरण प्रस्तुत किया साथ ही बताया कि जिला से जो प्रभारी आए है सुधीर दत्त जी उनके साथ हमने पूर्व में संगठन के लिए अनेक कार्य किए हैं जबकि उस समय इतने साधन भी उपलब्ध नहीं थे केंद्र एवं राज्य में विपक्ष की सरकार हुआ करती थी विपक्ष में रहकर हमने भाजपा संगठन को आगे बढ़ाने में अमरपुर मण्डल के समस्त कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है अब आपका कार्य है हमारी केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश में बैठे मोहन यादव की सरकार है हमारी सरकार जनहित के लिए अनेकों कार्य कर रही है एवं संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना एवं संगठन के जितने भी कार्यक्रम आते हैं उन्हें सुचारू रूप से करने का कार्य आप जैसे युवाओ का है अब तो हमारे पास बताने के लिए योजनाएं भी हैं विपक्ष के समय तो कोई योजना भी नहीं होती थी हम प्रत्येक कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बताना होगा जन-जन तक पहुंचाना होगा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राष्ट्र भावना के लिए कार्य कर रही है मंच का संचालक रितेश उसरातें एवं आभार माखन साहू ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंचसीन अतिथि में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तीरथ मूलचंदानी, राजेश कुशवाहा पूर्व जनपद अध्यक्ष कांति धुर्वे जनपद सदस्य मालती तिवारी
रामकुमार बनवासी महामन्त्री
रितेश उसराठे महामंत्री
उपाध्या माखन साहू
रामकिशोर राजपूत शोभाराम धुर्वे संतोषी रघुवंशी राजरानी परस्ते संदीप पट्टा
रामनाथ उद्दे कोषाध्यक्ष
राजेश यादव मंडल मंत्री
प्रकाश पूसम लाल सिंह ठाकुर
जय सिंह राजपूत सहकोषाध्यक्ष
ओम प्रकाश ठाकुर कार्यालय मंत्री रमेश यादव जगदीश ठाकुर नारायण सिंह ठाकुर गणपत मरावी मंगल ठाकुर राम सिंह मरावी भरत लाल चेतन लाल नागेश सहित समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारीगण वृहद्ध बैठक में उपस्थित रहे