त्रिवेणी संचालन होने से धन्यवाद ज्ञापन सौपा 

0 245

बीना/सोनभद्र – कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर सीटिया (सीटू)संगठन के द्वारा पूर्व में दिए गए पत्र उपरांत त्रिवेणी एक्सप्रेस के पुनः स्टॉपेज बहाल किए जाने पर स्टेशन में मिष्ठान बांटकर रेलवे प्रबंधन क़ोआभार ज्ञापन सौपा।

कोल इंडिया आई.टी.आई. एम्प्लाइज एसोसिएशन (सीटिया–सीटू) ने बुधवार क़ो सायं लगभग 4 बजे पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15075/15076) का स्टॉपेज पुनः बहाल किए जाने पर रेलवे प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त कर स्टेशन प्रबंधक श्री मिश्रा क़ो धन्यवाद ज्ञापन सौपा। साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले समस्त कर्मचारी आम जनमानस सहित मीडिया कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया।प्रकार पटेल महासचिव ने बताया कि उच्च श्रेणी आरक्षण टिकट बुकिंग और वाराणसी के लिए ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन किया जाये जिससे मरीजों व्यपारियों, विद्यार्थियों आदि क़ो सीधे लाभ होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज शर्मा सचिन सत्य प्रकाश,संगठन मंत्री सुनील कुमार सिंह,कृष्णशिला शाखा के सचिव राम आश्रय पटेल, उग्रसेन, संदीप कुमार,सुजीत सुमन, जितेंद्र वर्मा,लाले प्रसाद, सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment