रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

बीना / सोनभद्र – बीना पुलिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव क़ो कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी।
बता दे कि सोमवार क़ो सुबह लगभग 5:30 बजे मिश्रा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे लाइन से पैदल कही जा रहा था तभी अचानक ट्रैन आने से दुर्घटना का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव क़ो कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गयी । बीना चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के कपड़े क़ो चेक किया गया तो पर्ची में मोबाइल नंबर मिला। जिसके माध्यम से युवक का शिनाख्त धन सिंह पुत्र नाम सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष ग्राम कवर्धा, थाना कुकडूर छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया गया । युवक बीना में रहकर जीविकोपार्जन का काम करता था। परिजनों क़ो सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। इधर युवक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन क़ो सौप दिया।