बारिश पर आस्था भारी, आखिरी सावन सोमवार पर पूजन का दौर जारी

रिपोर्ट (राकेश शर्मा) सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर शिवालयों में आस्था का सैलाब पूरे उफान पर है । जो देखते ही बन रहा है।खराब मौसम के बावजूद आस्था के द्वार पर भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में शिव भक्त पवित्र नदियों में स्नान कर शिवालयों में पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ जल अर्पण कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। हर जगह, हर ओर पैनी नजर रखी जा रही है।मंदिरों के गर्भ गृह की क्षमता के अनुरूप श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्ग भी बनाए गए हैं।
बैद्यनाथ धाम से लेकर हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि सहित देश के सभी शिवालयों में चल रहा है दर्शन और पूजन का दौर जहां बोल बंम और शिव के जयकारों से सारा बाताबरण सुशोभित हो रहा है।