तीन दिवसीय एनसीएल अन्तर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 

0 243

बीना /सोनभद्र – एनसीएल बीना परियोजना के संस्कार भवन में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

एनसीएल बीना क्षेत्र के एस पी सिंह वेलफेयर कार्मिक प्रबंधक ने बताया कि खेल रविवार क़ो सुबह लगभग 10 बजे बीना के महाप्रबंधक आर के सिंह के जर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया है। कार्यक्रम जेसीसीके सदस्य मौके से मौजूद रहे। इस खेल में तीन प्रतिगीताओं शक्त्तित्तोलन, भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 3 से 5 अगस्त तक नॉर्दर्न कोलफील लिमिटेड का दसवीं वर्ष का प्रतियोगिता बीना क्षेत्र के संस्कार भवन में किया जा रहा है जिसमे एनसीएल के सभी परियोजना से सम्बंधित खिलाडी भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिता में महिलाओ क़ो भी मौका दिया गया है। इस खेल में जजमेंट देनेवाले विमलेश कुमार मालवीय, रामजी व संतोष कुमार गुप्ता रखे गए है जो नेशनल स्तर पर भी जजमेंट करते है। साथ में बॉडी विल्डिंग, लोडर आदि के लिए हर्ष व आदित्य रखे गया है ये सभी नेशनल स्तर पर भी काम कर चुके है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment