भव्य पैदल कांवड़ यात्रा 4 अगस्त को शिवपुर “मर्सरहा” से बढौरा धाम तक,

रिपोर्ट- नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी_पवित्र श्रावण मास में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस जिला इकाई सीधी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में एक दिवसीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत शिवपुर (मरसरहा) ग्राम से बढौरा धाम के लिए हो रही है। उपरोक्त यात्रा संगीतमय माहौल में शिव भक्तों के साथ पैदल प्रारंभ होगी और सीधी शहर का भ्रमण करते हुए मुख्य मार्गो से शिव धाम बढौरा तक पहुंचेगी।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने बताया कि यह यात्रा सुबह 6:00 बजे से ग्राम शिवपुर (मरसरहा), अमरपुर ग्राम से प्रारंभ होगी। यात्रा का रूट पहले से ही तय किया गया है जिसमे शिवपुर, अमरपुर बाजार, अटल चौक ,करौंदी,गहनौआ मंदिर, खैरा मोड़ (रजडिहा), कुचवाही, शिवपुरवा, उपनी, टर्री, जोगीपुर तोरण द्वार, डैनिहा, सम्राट चौक, गांधी चौक, लालता चौक, नया बस स्टैंड, जमोड़ी तोरण द्वार, सोनवर्षा टोल प्लाजा, बढौरा तिराहा से होते हुए अंत में शिव धाम बढौरा में समाप्त होगी। बढौरा शिव धाम में भक्तों के लिए भंडारे एवं प्रसाद का आयोजन भी किया गया है। उक्त यात्रा में सभी शिव भक्तों के शामिल होने की अपील की गई है।
यह कावड़ यात्रा एकता परिचायक के रूप में शिव नगरी को प्रस्थान करेगी। हमारी संस्कृति विरासत को बचाने के लिए एवं युवाओं के अंदर भक्ति का वातावरण बन सके उन्हें अपने संस्कृति के त्योहारों के बारे में पता चल सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उक्त यात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष आमजन के सहयोग से किया जाता है। चर्चा के दौरान देवेंद्र सिंह दादू द्वारा उक्त यात्रा एवं भंडारे के प्रसाद के लिए सभी से अपील की गई है कि वे यात्रा में शामिल हों एवं प्रसाद ग्रहण करें,
सादर प्रकाशनार्थ
देवेन्द्र सिंह दादू