वर्षा से सड़क पर जल भराव, ग्रामीण सड़क बनाने के लिए कर रहे मांग 

0 264

बीना/सोनभद्र – मयोरपुर ब्लॉक के ग्राम घरसड़ी में बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। 

स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि अंगिरा प्रसाद के सामने से गुजरने वाली सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। पिछले वर्ष अईजीआरएस पर शिकायत करने के बाद भी फंड और कार्य योजना में न होने का हवाला देकर मामले का निस्तारण कर दिया गया था।

ग्रामपंचायत द्वारा समाधान न मिलने पर 2 जुलाई को डीएम कार्यालय सोनभद्र में शिकायत दर्ज कराई गई। रविवार शाम जांच के लिए पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी यशवंत गौतम ने जाँच के बाद बताया कि पूर्व में एनसीएल द्वारा बनाई गई डामर सड़क टूट गई है। पानी की निकासी न होने से जलभराव हो रहा है।

अधिकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण इस सड़क पर मालिकाना हक दिखा रहे हैं। इस कारण सड़क पर कोई भी कार्य करना संभव नहीं दिख रहा है। स्थानीय निवासी विद्यावती ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहले से ही पुरानी सड़क है और ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए सरकार से मरम्मत की मांग की है।

इस मौके पर विनोद भरती, अरुण पांडेय, इंद्रेश भारती, रविंद्र दुबे, विद्यावती, कांता प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment