बजाग,जनपद पंचायत में पदस्थ एपीओ अशोक कुड़ापेपर 1 लाख कमीशन खोरी का आरोप सप्लायर की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया नोटिस 

0 257

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट 

डिंडोरी जिले के बजाग,जनपद पंचायत में पदस्थ एपीओ अशोक कुड़ापे द्वारा मटेरियल सप्लायर से बतौर कमीशन₹100000 मांगने का मामला सामने आया है। मटेरियल सप्लायर केशव राय का आरोप है कि पुलिया निर्माण का बिल भुगतान करने के एवज मे एपीओ अशोक कुड़ापे द्वारा₹100000 की कमीशन की डिमांड की गई थी जिसमें करीब 60000 रुपए सप्लायर द्वारा एपीओ को दिया जा चुके है।₹60000 कमीशन देने के बाद भी जब सप्लायर का भुगतान नहीं हुआ तो उसने इस बात की शिकायत जनपद और जिला पंचायत सीईओ से की है। दरअसल बजाग,जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत शोभापुर में रोजगार गारंटी योजना के तहत लगभग 12 लख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण मैं सप्लायर केशव राय ने मटेरियल की सप्लाई की थी। मटेरियल सप्लायर और एपीओ के बीच पैसे के लेनदेन के कई आडियो और डिजिटल पेमेंट की हिस्ट्री बतौर सबूत के साथ पीड़ित सप्लायर ने अधिकारियों से शिकायत की है जिसके बाद पंचायत में महक में में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले को लेकर जब एपीओ अशोक कुड़ापे से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी खाने से इनकार कर दिया तो वही जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एपीओ को तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है साथ ही जांच के बाद एपीओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment