तहसील न्यायालय रामपुर नैकिन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन,

0 344

पंच-ज अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में पंच-ज अभियान के तहत श्री मुकेश कुमार शिवहरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी, श्री परमानंद सनोडिया अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति एवं न्यायिक मजिस्ट्रे प्रथम श्रेणी रामपुर नैकिन, श्री अरहम खान न्यायिक मजिस्ट्रे प्रथम श्रेणी रामपुर नैकिन एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा दिनांक 31.07.2025 को तहसील न्यायालय रामपुर नैकिन में जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर का उद्देश्य आमजन तक न्याय तक सुलभ पहुॅंच सुनिश्चित करना था।

शिविर के दौरान श्री परमानंद सनोडिया अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति रामपुर नेकिन ने उपस्थित लोगों को विधिक सहायता योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं समाज के कमजोर वर्गों को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। श्री अरहम खान न्यायिक मजिस्ट्रे प्रथम श्रेणी रामपुर नैकिन ने उपस्थित पक्षकारों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नालसा हेल्पलाईन नं. 15100, नालसा पोर्टल, पीड़ित प्रतिकर योजना, लोकोपयोगी लोक अदालत, मध्यस्थता योजना की जानकारी दी। श्री मनीष कौशिक ने आगामी दिनांक 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आमजन को न्याय दिलाने हेतु निरंतर कार्यरत है।

कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सचिव द्वारा तहसील परिसर रामपुर नैकिन में पौधरोपण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने पौधारोपण के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही डॉन, साथी एवं संवाद योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की भी समीक्षाा की गई। सचिव ने इन योजनाओं के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा इनके प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय पहुचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में श्री मुकेश कुमार शिवहरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी, श्री परमानंद सनोडिया अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति एवं न्यायिक मजिस्ट्रे प्रथम श्रेणी रामपुर नैकिन, श्री अरहम खान न्यायिक मजिस्ट्रे प्रथम श्रेणी रामपुर नैकिन एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, अधिवक्ता, तहसील न्यायालय का स्टाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन नागरिक उपस्थित रहे।

न्यायालय परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियोे और अधिवक्ताओं ने विभिन्न प्रकार की किस्मों के फलदार, छायादार पौधों को रोपकर उनकी देखभाल कर बड़ा करने का संकल्प भी लिया।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment