विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शिविर का हुआ आयोजन,

जिले में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत 28 जुलाई विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला सीधी में सीएमएचओ डॉ बबिता खरे के मार्गदर्शन में जिला महामारी नियंत्रक डॉ माधव पाण्डेय द्वारा हेपेटाइटिस नियंत्रण टीम लैब टेक्नीशियन, पियर सपोर्टर व आईसीटीसी केंद्र के साथ समन्वय कर जांच शिविर आयोजित कराया गया। शिविर में हेपेटाइटिस बी, सी एवं एचआईवी की – 74 हाई रिस्क ग्रुप एवं 12 जनरल पापुलेशन की टोटल 86 जांच हुई। हाई रिस्क ग्रुप में से 33 इंजेक्टेबल ड्रग यूजर की हैपेटाइटिस बी और सी की जाँच की गई जिसमे 07 हैपेटाइटिस सी पाजिटिव पाए गए एवं 38 फीमेल सेक्स वर्कर, 3 समलैंगिक की जांच की गई जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं आया। 30 जुलाई को जिला जेल सीधी में जेल अधीक्षक के सहयोग से हेपेटाइटिस नियंत्रण टीम और टीआई एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित कर जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमे हेपेटाइटिस बी, सी एवं एचआईवी टी बी की 156 कैदियों की जांच हुई जिसमे हेपेटाइटिस बी 2 व हेपेटाइटिस सी 1 पॉजीटिव पाए गए। डॉ पाण्डेय ने बताया कि उक्त सभी पॉजिटिव मरीजों का वायरल लोड एवं बेसलाइन जांचे भी कराई गई।