जनपद पंचायत मझौली की सामान्य सभा में रोहिणी रमन मिश्रा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, स्थानीय लोगों ने दी शुभकामनाएं,

0 199

सीधी, मध्यप्रदेश। जनपद पंचायत मझौली की सामान्य सभा के अवसर पर रोहिणी रमन मिश्रा जी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। उनके नियुक्त होते ही सभा स्थल पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने आशा व्यक्त की कि मिश्रा जी अपने अनुभव एवं सक्रियता के माध्यम से जनसमस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभाएंगे तथा विधायक व क्षेत्र की जनता के मध्य एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे।

मिश्रा जी ने सभी के स्नेह और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से क्षेत्र की सेवा में तत्पर रहेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment