कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — लापता नाबालिग किशोरी को सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

0 531

 

 

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लापता हुई नाबालिग किशोरी को कोतवाली पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

📝 मामला क्या था?

06 जुलाई 2025 को एक फरियादी ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। फरियादी ने संदेह जताया था कि किसी ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया है।

 

शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के निर्देशन में निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 30 जुलाई 2025 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

 

✅ पुलिस टीम की सतर्कता रंग लाई

पुलिस की सक्रियता, सूझबूझ और अथक मेहनत से यह सफलता मिली। किशोरी को दस्तयाब करने के पश्चात सभी वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

👮 इस कार्रवाई में जिन अधिकारियों का विशेष योगदान रहा:

 

निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली

 

सउनि सुनील पाण्डेय, विवेचक

 

महिला आरक्षक प्रिया तिवारी

 

 

👉 कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन की सराहना की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment