24 घंटे में चोरी का खुलासा — पुलिस की तत्परता से दो आरोपी गिरफ्तार, ₹18,000 नकद व औजार बरामद

0 571

सीधी/चुरहट अनुविभाग के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत खड्डी चौकी पुलिस ने चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹18,000 नकद व चोरी में प्रयुक्त लोहे की सवरी बरामद की है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव व एस.डी.ओ.पी. चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक श्री सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में की गई। चौकी प्रभारी सउनि नीरज कुमार साकेत एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

 

📝 घटना विवरण:

फरियादी अनिल कुमार गुप्ता, निवासी उमरिहा ने 30 जुलाई को खड्डी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान में सेंध लगाकर ₹18,000 नगद चोरी कर लिए। दुकान की दीवार व खिड़की के नीचे सेंध लगाकर पेटी का ताला तोड़ा गया था।

 

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रामायण साहू (31 वर्ष) व दीपू बैगा (20 वर्ष), दोनों निवासी उमरिहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने मिलकर लोहे की सवरी से दीवार में सेंध लगाई और ₹18,000 नकद चोरी किए, जिसे आपस में ₹9,000-₹9,000 बांट लिया।

 

🔍 बरामदगी:

दोनों आरोपियों से चोरी की पूरी रकम ₹18,000 व चोरी में प्रयुक्त लोहे की सवरी बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

👮‍♂️ टीम का योगदान:

 

सउनि नीरज कुमार साकेत – चौकी प्रभारी खड्डी

 

आरक्षक प्रकाश सिंह, रविंद्र सिंह, वेदप्रकाश

 

साइबर सेल से आरक्षक प्रदीप मिश्रा

 

 

👉 पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment