गुलाबगंज ठेकेदार ने खानापूर्ति करा कर बहाना बनाकर बीच में छोड़ा काम

0 304

गुलाबगंज से रूपेश की रिपोर्ट 

गुलाबगंज- नगर में जल जीवन मिशन के तहत जल निगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन को डालने के लिए रोड खुदाई की गई थी जिसमें पहले विभाग द्वारा मिट्टी डालकर खाना पूर्ति कर दी गई थी जिसकी पोल बारिश में खुल गई थी क्योंकि बारिश के पानी से मिट्टी पर वाहन चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर साबित हो रहा था,कुछ समय बाद जल निगम विभाग ठेकेदार कैलाश शेखावत ने थोड़ा बहुत सीसी रोड का काम करा कर पतली पतली सीसी डल दी जहां जहां थोड़े गड्ढे थे लेकिन जहां ज्यादा गड्ढे थे वो आज भी ज्यों के त्यों है,बही ठेकदार अब बहाने बनाते नजर आ रहा है और काम को बीच में छोड़ कर भागते नजर आ रहे है। और रोड की हालात जो के तो है जनता परेशान है बच्चे परेशान है और ठेकेदार अपनी ही मोज में है 

जिसके कारण बारिश में डेंगू,मलेरिया,टायफायड जैसी गंभीर बीमारियां फैल रही है वहीं उसी रोड आंगनवाड़ी,चार अशासकीय स्कूल, शासकीय अस्पताल एवं कोचिंग सेंटर होने से बच्चों,बुजुर्ग, मरीज,गर्भवती महिलाओं का रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल निकलना होता है जिस पर कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है

सरपंच पूजा घावरी से पूछा गया तो उनका कहना है हमारे द्वारा बार बार जल निगम को सड़क रिपेयरिंग के लिए बोला गया किंतु ठेकेदार कैलाश शेखावत द्वारा लेट लतीफी की जा रही थी जैसे तैसे जल निगम सड़क रिपेयरिंग के लिए आए थोड़ा बहुत काम किया रोड रिपेयरिंग नाम मात्र की जा रही थी ऊपर ऊपर थोड़ा बहुत रेत का मसाला डाला जा रहा था मैने बोला काम ठीक से करो 8इंच रोड रिपेयरिंग करो लेकिन मेरी बात ठेकेदार ने नहीं सुनी और आज भी रोड की हालत ज्यों की त्यों है मैने ठेकेदार को फोन करा तो उनका कहना है करा लो जिससे कराना हो हमको तो इतना ही करना था

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment