गुलाबगंज विदिशा स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा बैठें भूख हड़ताल पर,

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट,
गुलाबगंज- स्मार्ट मीटर के विरोध में नगर के युवा अभिषेक रघुवंशी,मुकेश परिहार,राजाबाबू कुशवाहा बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर के विरोध में तो वहीं भूरा उर्फ सोनू दांगी पंचायत द्वारा पेयजल का भुगतान नहीं करने के संदर्भ में गुरुवार से स्थानीय गांधी चौक पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए जिसमे युवाओं द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुपति राघव राजा राम के गीत की धुन पर अनशन स्थल तक पहुंचे जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठकर विभिन्न मांगों में स्मार्ट मीटर की जगह पुराने मीटरों को लगाया जाए, ग्रामीण। क्षेत्रों की बिजली चोरी को रोकने साथ बकाया बिल भरवाए जाए,और दिल्ली सरकार की तरह 250 यूनिट बिजली पर सब्सिडी दी जाए, इस दौरान युवाओं का उत्साह वर्धन के लिए क्षेत्रीय नागरिक भी बढ़चढकर हिस्सा ले रहे है ज्ञात हो स्मार्ट मीटर का मुद्दा संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित आसपास के राज्यों में चल रहा है जिसमें जनता का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल दोगुना बढ़कर आ रहे है जिससे आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यदि बिजली बिल का भुगतान नहीं करते है तो बिजली घर से ऑटोमैटिक सप्लाई रोक दी जाती है जिससे मजबूरी में कर्ज लेकर बिजली बिल भरना पड़ रहा है