अनुविभागीय अधिकारी ने किया नल जल योजनाओं का निरीक्षण

0 620

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया सोनाली देव एवं जनपद पंचायत मवई सीईओ भागचंद टिमरिया ने ग्राम पनारीखेड़ा, किकरा वनग्राम, परसेल, बदवार की हस्तांतरित नल जल योजना का निरीक्षण किया। नल-जल योजना अंतर्गत ट्यूबवेल, सम्पवेल, उच्च स्तरीय टंकी, पाईपलाईन, विद्युत कार्य एवं क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन की जांच करते हुए ग्रामीणों से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति पर बातचीत की गई। प्रतिदिन ग्रामीणों को नियमित रूप से निर्धारित समय पर पेयजल प्रदाय करने हेतु एवं वर्षा काल में समय पेयजल स्त्रोतों में जर्मेक्स एवं ब्लीचिंग पाउडर डालकर क्लोरिनेशन कार्य करने हेतु पंपचालक एवं ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया। सरपंच, सचिव को सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहायक यंत्री श्री एके जोशी, उपयंत्री चित्ररेखा टेंभरे, सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment