मालेगांव ब्लास्ट केस में 17 साल बाद आया फैसला, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी,

0 466

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा,

महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008 को हुए धमाकों के मामले में विशेष एनआईए अदालत ने सभी सात आरोपियों को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है। जिनमें साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित भी शामिल हैं। 17 साल ये फैसला आया है। इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। फैसला आने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि उनको बहुत प्रताड़ित किया गया, 17 साल तक अपमानित किया गया, उनका जीवन बर्बाद हो गया। 

वहीं पर दूसरी ओर ब्लास्ट में मारे गए एवं प्रभावित लोगों के परिजनों द्वारा इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment