छठवीं बार अध्यक्ष बने बृजेंद्र सिंह बघेल, जिला अधिवक्ता संघ सीधी में रचा नया इतिहास

✍️ खबर:
सीधी। जिला अधिवक्ता संघ सीधी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह बघेल ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार छठवीं बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शत्रुघ्न प्रसाद तिवारी को 106 मतों से पराजित कर इतिहास रच दिया।

चुनाव में कुल 927 मत पड़े, जिनमें से 392 मत बृजेंद्र सिंह बघेल को प्राप्त हुए।
अन्य प्रत्याशियों को मिले मत इस प्रकार हैं:
👉 शत्रुघ्न प्रसाद तिवारी – 286 मत
👉 मुनेंद्र द्विवेदी – 127 मत
👉 अरविंद शुक्ल – 87 मत
👉 महेंद्र सिंह – 17 मत
👉 हारून मंसूरी – 14 मत
👉 निरस्त मत – 4
बृजेंद्र सिंह बघेल की इस ऐतिहासिक जीत पर अधिवक्ता संघ में खुशी की लहर है। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई बाँटकर जीत का जश्न मनाया। इस अभूतपूर्व जीत के साथ बघेल ने न केवल अपना वर्चस्व साबित किया, बल्कि अधिवक्ता संघ के इतिहास में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया।
🙏🏆🎉👏💯