मंडला कलेक्टर ने की मदद, ट्राईसिकल पाकर मधु प्रसाद यादव की समस्या दूर हुई :–

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड फुलवाड़ी मण्डला निवासी दिव्यांग मधु यादव ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष आवेदन देते हुए ट्राई साइकिल की मांग की। जिस पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदन पत्र की समीक्षा कर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मधु यादव को तत्काल ट्राईसिकल प्रदान की।
ट्राईसिकल पाकर मधु यादव बहुत प्रसन्न हुई। उसने बताया कि वह पैरों से दिव्यांग है, उसे चलने-फिरने या कहीं आने-जाने में बहुत परेशानी होती है । उसके पास ट्राईसिकल नहीं होने के कारण वह कहीं आ-जा नहीं सकती थी, इससे वह बहुत परेशान रहती थी। कलेक्टर द्वारा आवेदकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण और हितलाभ का वितरण किया जाता है। यह सुनकर वह भी अपना आवेदन लेकर कलेक्टर कार्यालय में पहुंची, जिससे उसे भी एक ट्राईसिकल मिल सके।
मधु यादव ने बताया कि दिव्यांगता के कारण वह कहीं आने-जाने और चलने-फिरने में असमर्थ है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उसकी समस्याओं को सुना और तत्काल मधु यादव को ट्राईसिकल प्रदान करते हुए उसकी समस्याओं का निराकरण किया। मधु यादव ट्राईसिकल पाकर बहुत प्रसन्न होते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।