नाग पंचमी थी इसलिए जल्द छुट्टी कर लिए 4 शिक्षक, विकास खंड करंजिया अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला बिठलहदा का मामला,

0 692

“रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग”

ज़िले में एक ओर जहां विद्यालय ना होने के चलते शिक्षक और बच्चे जीवन दाव पे लगाकर पढ़ाई करने जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था और बिल्डिंग अच्छी होने के बाद भी लापरवाही शिक्षक स्कूल को नियमानुसार संचालित नहीं कर रहे हैं। मामला विकास खंड बजाग के एकीकृत माध्यमिक शाला बिठलहदा का है जहां लगभग कक्षा पहली से आठवीं तक के 50 के लगभग बच्चे पढ़ते हैं। यहां के शिक्षकों की लापरवाही कहें या मनमानी जो दोपहर के साढे तीन बजे ही विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक विद्यालय बंद करके चले गये। महत्वपूर्ण यह है कि 50 बच्चों के बीच में 4 रेग्युलर शिक्षक पदस्थ हैं जबकि विभागीय अधिकारियों को नियम निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों को पदस्थ शिक्षक और बच्चों के अनुपात की नियमावली सामने नहीं आ रही है। महत्वपूर्ण यह है कि शिक्षकों की लापरवाही का जिम्मेदार कौन है जबकि जिला प्रशासन ने शिक्षकों को विद्यालय समय में रहने के आदेश जारी किए गए हैं। देखना यह है कि इस खबर कै बाद विभागीय अधिकारी और जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है ?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment