कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही — ट्रैक्टर व दुकानों से गैस सिलेंडर, नगदी व सामग्री चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
सिंगरौली, 27 जुलाई 2025

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार एवं उनकी सक्रिय पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद करने में सफलता पाई है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. छोटू उर्फ सतीश गुप्ता, पिता गणेश गुप्ता, उम्र 24 वर्ष, निवासी गनियारी, थाना बैढ़न
2. रितेश दास, पिता राजेश दास, उम्र 27 वर्ष, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर (छ.ग.), हाल निवासी बस स्टैंड के पास, बैढ़न
बरामद मशरूका –
स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो गैस सिलेंडर, गुटखा, सिगरेट एवं नगद राशि
घटना का विवरण –
दिनांक 27 जुलाई को फरियादी नीलेश गुप्ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा नगद राशि, गुटखा, सिगरेट एवं गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए हैं। तत्पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी छोटू गुप्ता अपने साथी रितेश दास के साथ चोरी करते हुए नजर आया। आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में चोरी की पुष्टि हुई एवं बरामदगी की गई।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दिनांक 21-22 जुलाई की रात गनियारी मेन रोड से चोरी हुआ स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली भी इन्हीं दोनों आरोपियों ने चोरी की थी। ईंधन समाप्त हो जाने के कारण वह ट्रैक्टर पुरानी जिला अस्पताल बैढ़न के पास चीरघर के समीप छोड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने 23 जुलाई को बरामद कर लिया था।
प्रकरण क्रमांक – 811/25, 820/25
धारा – 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत दर्ज
टीम का सराहनीय योगदान –
निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उपनिरीक्षक उदयचंद करिहार, सहायक उपनिरीक्षक अनुज प्रताप सिंह, दिनेश कुमार तिवारी, पप्पू सिंह, अरविंद द्विवेदी, प्रधान आरक्षक जीतेंद्र सेंगर, पंकज सिंह चौहान, आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय, गौतम कुमार व पुष्कर पोरवाल
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा व नगद इनाम –
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने इस त्वरित और सफल कार्यवाही पर कोतवाली पुलिस टीम को ₹10,000 का नगद इनाम देने की घोषणा की है।
जनता का पुलिस पर विश्वास हुआ और मजबूत
चोरी गए वाहन की त्वरित बरामदगी एवं दोषियों की गिरफ्तारी से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है, बल्कि पुलिस की सजगता और तत्परता ने आमजन का विश्वास और भी मजबूत किया है।