अभिभावक /शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का हुआ आयोजन-डॉ अरविंद चौधरी

विभागीय आदेनुसार आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को जहानाबाद के रा. मध्य विद्यालय मांदिल में अभिभावक/ शिक्षक संगोष्ठी( PTM) का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने किया। बैठक में सभी शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य, मीना मंच के सदस्य, बाल संसद के सदस्य समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों को स्वागत करते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ.अरविंद चौधरी ने बैठक संबंधी मुख्य बिंदुओं से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षा से बढ़कर दुनिया में कोई धन नहीं है, शिक्षा से ही विकास के सारे बंद दरवाजे खुलते हैं, इसलिए बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजा जाए, शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है , आप सभी अभिभावक को अपने-अपने बच्चों के व्यवसायिक कौशल और स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे शारीरिक व मानसिक ,विकास होता है, उपस्थित लोगों ने इस बात पर सहमति जताते हुए खुशी व्यक्त कर लोगों ने भी अपनी-अपनी बात और समस्या को रखा जिसे समाधान किया गया, एवं बैठक में सरकार द्वारा दिए गए निर्धारित थीम पर चर्चा परिचर्चा पर खुशी जाहिर करते हुए उसे अपनाने की शपथ लिए। बैठक में भाग लेने वालों में प्रधानाध्यापक डा.अरविंद चौधरी, शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी ,रानी अर्पणा, सुनीता कुमारी सरिता कुमारी ऋषिकांत कुमार, विभा वर्मा, रौली कुमारी, श्याम कुमार, कंजीत मांझी, गंगा पासवान, सीता देवी ,फेकनी देवी, सविता देवी, सुनैना देवी , पार्वती देवी, साहू जी,सोनी देवी,समेत सैकड़ों लोग ।