शहपुरा में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक, सीईओ ने दिए आवश्यक निर्देश

शहपुरा।
जनपद पंचायत शहपुरा के बीआरसी भवन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद बोरकर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों में संचालित शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव समेत संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सीईओ बोरकर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका सहभागिता भी सुनिश्चित किया जाए।