फल्गु नदी के टुटे तटबंधों को मरम्मती और किसानों के हुए फसल नुकसान की भरपाई करें सरकार, पूर्व विधायक राहुल शर्मा,

घोसी (जहानाबाद ) फल्गु नदी में आए क्षमता से अधिक पानी से नदी का तटबंधों की क ई जगह टुट जाने से घोसी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति ला दी है जिससे किसानों के सैंकड़ों एकड़ जमीन पर लगे धान बिचड़ा गल गया ,और भारी मात्रा में फ़सल को नुक़सान हुआ है, इस दौरान घोसी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा ने फल्गु नदी के टुटे तटबंधों को निरिक्षण किया वहीं किसानों के हुए फसल नुकसान का भी जायजा लिया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फल्गु नदी में आए क्षमता से अधिक पानी से जो तटबंध टुटे हैं, और किसानों के हुए फसल नुकसान की भरपाई सरकार से करने की बात कही, इस दौरान वे घोसी प्रखंड के शाहपुर, ठाकुर स्थान,खिरौटी गढ़,डमौआ, गंगापुर गोड़सर, श्रीपुर, शेखपुरा, वहीं मोदनगंज प्रखंड के अनंतपुर,देवरा, शादीपुर, गाजीपुर, पितम्बरपुर , विशुनपुर,धोवडी़, कौड़िया, शेखपुरा, मिर्जापुर, सहित घोसी विधानसभा क्षेत्र के के ई गांव में जाकर किसान मजदूरो की हुई फ़सल नुकसान और उनके समस्या को जाना, वहीं इसके समाधान हेतु सरकार से हरसंभव मदद दिलाने की बात कही, इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, साथ ही लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, भाजपा नेता अवधेश शर्मा, सहित कई लोग मौके पर मौजूद थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार,