संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 26 जुलाई को

संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 26 जुलाई को रेणुकूट में, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार,
बीना / सोनभद्र। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सोनभद्र जिले के रेणुकूट स्थित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रातः 9 बजे से शुरू होगा।
जनपद संयोजक विवेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना और उसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। इस वर्ष जनपद स्तर पर संस्कृत गीत प्रतियोगिता और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (बाल वर्ग) का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे—
🔹 प्रथम पुरस्कार: ₹1000
🔹 द्वितीय पुरस्कार: ₹800
🔹 तृतीय पुरस्कार: ₹700
🔹 तीन सांत्वना पुरस्कार: ₹500 (प्रत्येक)
सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दिन अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए छात्र https://upsanskritpratibhakhoj.com पर विज़िट कर सकते हैं या जनपद संयोजक विवेक कुमार पाण्डेय से मो. 9580018537 पर संपर्क कर सकते हैं।