प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में राष्ट्रीय कार्यशाला के शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया गया,

0 259

विकसित मध्यप्रदेश 2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा रुझान एवं नए अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे हाल भोपाल में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डॉ. रामनारायण स्वर्णकार प्राचार्य के निर्देशन में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। उक्त कार्यशाला से छात्र-छात्राओं को रोजगार आधारित शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी एवं विकसित मध्य प्रदेश 2047 के संकल्पना भी पूरी होगी, जिससे मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू पायेगा।

उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर. बी. एस. चौहान, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. के. एस. नेताम सहित समस्त प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment