“नशे से दूरी – है जरूरी” अभियान के नवें दिन जागरूकता की नई लहर।

0 416

सीधी पुलिस का जन-जागरूकता अभियान – हर गांव, हर विद्यालय तक पहुँचा संदेश।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी विशेष अभियान *”नशे से दूरी – है जरूरी”* के अंतर्गत दिनांक 23 जुलाई 2025 को अभियान के *नवें दिन* जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में *पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा* के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सभी थानों व चौकियों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति हेतु प्रचार-प्रसार किया गया।

*🔷 मुख्य गतिविधियाँ इस प्रकार रहीं:*

✅ थाना जमोड़ी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंजारी में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों के माध्यम से नशामुक्ति संदेश का प्रसार किया गया।

✅ थाना चुरहट ने विंध्या एकेडमी विद्यालय में चित्रकला, रंगोली एवं निबंध लेखन के माध्यम से “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया।

✅ थाना मड़वास द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में “नशे को कहो ना” हस्ताक्षर अभियान तथा नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पथरोला चौकी अंतर्गत बघोर हाई स्कूल में भी नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

✅ थाना सेमरिया द्वारा गायत्री पब्लिक स्कूल झगरहा में हस्ताक्षर व शपथ कार्यक्रम तथा सेमरिया बाजार में पोस्टर अभियान के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई गई। चौकी बम्हनी के माध्यम से भी स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित हुआ।

✅ थाना रामपुर नैकिन द्वारा बस स्टैंड पीपल तिराहा पर जनसमुदाय को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। पिपराँव चौकी अंतर्गत अमिलई विद्यालय में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई, पंपलेट वितरित किए गए एवं शपथ ग्रहण कराया गया। खड्डी चौकी द्वारा चकडोर विद्यालय में भी जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

✅ थाना भुईमाड़ द्वारा विद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर शॉर्ट फिल्म दिखाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया तथा बस व ऑटो में पोस्टर लगाकर प्रचार किया गया।

✅ थाना कुसमी ने उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला कुसमी में चित्रकला कार्यक्रम द्वारा नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।

✅ थाना कोतवाली द्वारा विद्यालय एवं सीधी के पुराने बस स्टैंड में “नशे को कहो ना” हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment