तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई 6 वर्षीय बच्ची, मौके पर मौत – आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम, 20 लाख मुआवजे की मांग,

0 379

सीधी जिले के रेदुअरिया गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची सुलेखा बंसल दोपहर करीब 1 बजे बाजार की ओर जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। गुस्साए परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी व 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग करने लगे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की कड़ी समझाइश के बाद परिजन शांत हुए, तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि ट्रैक्टर चालक फरार है और उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

👉 यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की लापरवाही को उजागर करता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment