Breaking News

एसडीएम ने देवडोंगरी प्राथमिक शाला का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0 399

(रिपोर्ट – भगवती प्रसाद दुबे, मंडला ब्यूरो)

मंडला जिले के निवास विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला देवडोंगरी का मंगलवार को एसडीएम श्री सी.एल. वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ तीन शिक्षकों में से दो शिक्षक उपस्थित पाए गए, जबकि एक शिक्षक अनुपस्थित रहे।

विद्यालय में कक्षा पहली से पाँचवीं तक कुल 28 छात्र पंजीबद्ध हैं, जिनमें से 24 छात्र उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, समय पर वितरण एवं मेनू के अनुसार भोजन मिलने की भी जानकारी बच्चों से प्राप्त की।

एसडीएम श्री वर्मा ने शिक्षकों को नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान देने की बात कही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment