सीधी जिले के नकझर खुर्द गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, बहरी थाना क्षेत्र की घटना खबर:

0 8,835

सीधी, मध्यप्रदेश – बहरी थाना अंतर्गत ग्राम नकझर खुर्द में आज सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक प्रमोद यादव पिता हिरालाल यादव, उम्र लगभग 28-30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रमोद यादव खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। खेत की ज़मीन उबड़-खाबड़ और असंतुलित होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। अचानक हुए इस हादसे में प्रमोद ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव वालों में कोहराम मच गया। बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच और कार्रवाई कर रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह घटना बहरी तहसील क्षेत्र में शोक और चिंता का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment