बढ़ौरा मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा: दर्शन को जा रहे किशोर की मौत, दो घायल,

0 639

सीधी जिला अंतर्गत बढ़ौरा मंदिर के पास सोमवार शाम लगभग 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक कार चालक ने सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके पीछे चल रहे किराना सामान से लोड ट्रक (709 वाहन) ने कार में टक्कर मार दी, और उसके पीछे आ रहा गैस सिलेंडर से भरा वाहन भी उसी में जा भिड़ा।

इस टक्कर की चपेट में कुरवाह गांव से भगवान शंकर के दर्शन करने आए मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालु भी चपेट मे आ गए। हादसे में धर्म यादव (उम्र लगभग 15 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो अन्य – रजनीश यादव और अंकित जायसवाल – घायल हो गए हैं।

हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौके पर पहुंची सेमरिया थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी केदार परोहा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह हादसा मंदिर दर्शन को निकले श्रद्धालुओं के लिए एक दुखद मोड़ लेकर आया, जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment