अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जनपद मझौली के सीईओ का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया,

0 177

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी श्री धनन्जय मिश्रा के द्वारा जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त का पदभार ग्रहण कर लिया गया है।

उन्होंने जनपद पंचायत के समस्त शासकीय सेवकों के साथ पी.सी.ओ. उपयंत्री सचिव एव ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित कर योजनाओ की समीक्षा की।

बैठक में ग्राम पंचायतों में समग्र ई-केवाईसी, पी.एम.ए.वाय ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास की पूर्णता, मनरेगा प्लाटेशन एवं मनरेगा के श्रमिक नियोजन कार्य पूर्णता, जनपद पंचायत मझौली के निर्माण कार्यों की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन के फीडबैक में प्रगति लाने के लिये निर्देश दिये गये।

साथ ही जल वृष्टि में सभी को सजग रहने के लिये निर्देशित किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment